फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी नियमित चलें, प्राइवेट अस्पतालों के पेच कसें

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ बैठक करते नगर विकास सचिव अनुराग यादव साथ में सीडीओं अनुनय झा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए जिले में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएम के निर्देश पर आए नगर विकास विभाग के सचिव अनुराग यादव ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने दो दिन तक पूरी व्यवस्था को परखने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएचसी और पीएचसी को नियमित तौर पर संचालित रखने के आदेश दिए। प्राइवेट अस्पताल संचालकों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए निरीक्षण करने और पहली बार में कोई कमी पाए जाने पर उनको नोटिस व दूसरी बार कमी पाए जाने पर कार्रवाई को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सचिव नगर विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी अनुराग यादव के साथ आचार्य एनेस्थिसियोलॉजी डा. संजय धीरज ने सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जिला प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के लिए अब तक संतोषजनक काम किया है। स्वास्थ्य कार्य भी ठीक है। मगर, अभी सुधार की और आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों को सही समय पर उपचार दिया जाए।
संदिग्धों का तत्काल परीक्षण कराया जाए। जेएन मेडिकल कॉलेज से जांच रिपोर्ट जल्द ली जाएं। वहीं, बाजारों को इस प्रकार से खोला जाए कि एक स्थान पर भीड़ एकत्रित न हो। बिना मास्क एवं अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई की जाए। सीएमओ को निर्देशित किया कि शहर के निजी चिकित्सालयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए कि क्या वह कोविड-19 के तहत मानकों का अनुपालन कर रहे हैं अथवा नहीं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट तैयार की जाए। यदि रत्ती भर भी कहीं कमी पाई जाती है तो पहली बार समझाते हुए और पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मजिस्ट्रेट एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इस संबंध में लिस्ट तैयार कर लें। चेकिंग के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं।
टीम-11 और डीएम वार रूम की प्रशंसा
अनुराग यादव को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि कोविड संकट काल में वह नियमित रूप से 11 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रतिदिन अगले 24 घंटे की प्लानिंग तैयार की जाती है। जिले में 07 लाख खाने के पैकेट जरूरतमंदो में वितरित कराए गए हैं। जनपद में 4681 श्रमिकों के खाते में आर्थिक सहायता स्वरूप दूसरी किश्त भेज दी गई है। 55000 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्किल मैपिंग का कार्य अंतिम चरण में है। निगरानी समितियों का गठन किया गया है। वहीं, सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र को निर्धारित परिधि में सैनिटाइज कराते हुए प्रत्येक घर की डोर-टू-डोर थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग कराए जाने के साथ ही गंभीर बीमारियों के लक्षणों वाले व्यक्तियों का नमूना परीक्षण कराया जा रहा है। इधर, डीएम ने डीएम वार रूम के कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि जनता डीएम वार रूम के नंबरों पर सीधे अपनी शिकायत भेज सकती है। वर्तमान में 15 हजार से अधिक लोग इससे जुड़े हैं। इसकी अनुराग यादव ने प्रशंसा की। साथ ही प्रतिदिन होने वाली टीम-11 की भी प्रशंसा की।
कोरोना कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
अनुराग यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने शिकायतों से संबंधित रजिस्टर का गहनता से परीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने दो मरीजों के फॉलोअप की जानकारी भी ली, जिसकी कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने जानकारी उपलब्ध कराई। अनुराग यादव ने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम के नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे लोग सीधे इस पर जुड़कर अपनी समस्या बता सकेंगे। किसी भी समस्या के तत्काल समाधान की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी की है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह रहे बैठक में मौजूद
बैठक में एसएसपी मुनीराज जी, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, प्रधानाचार्य जेएनएमसी, सीएमओ बीपीएस कल्याणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सीएम को देंगे रिपोर्ट
अनुराग यादव ने बताया कि वह जिले में जिन व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। उनके संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को यहां से लौटने के बाद विस्तार से रिपोर्ट दी जाएगी। खामियों और खूबियों को बिंदुवार उनके समक्ष पेश किया जाएगा। जिले की टीम कोरोना महामारी से लड़ने में ठीक काम कर रही है। कुछ कमियां मिलीं हैं उनको दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें