फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अनामिका का रिमांड आज मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम से फर्जी तरीके से शिक्षिका के पद पर तैनात हुई बबली यादव का रिमांड आज बृहस्पतिवार को मिलने की उम्मीद है। बुधवार को कुछ तकनीकी वजहों से रिमांड मंजूर नहीं हो सका। इधर, इस गैंग के सरगना पुष्पेंद्र से पूछताछ और उसे वी वारंट पर यहां लाने के लिए भी बृहस्पतिवार को ही टीम रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

बिजौली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फर्जी अनामिका नाम से नौकरी कर रही बबली यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं अन्य तमाम पहलुओं पर पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने का प्रयास चल रहा है। बुधवार को कुछ तकनीकी वजहों से रिमांड नहीं हो पाया। अब बृहस्पतिवार को रिमांड मंजूर होने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को ही पुष्पेंद्र से पूछताछ और उसे वी वारंट पर लाने के लिए टीम रवाना की जाएगी। वहीं पुलिस की टीम अन्य सदस्यों बल्लू व राजवती के पीछे लीगी है। उन्हें लोकेशन मिल गई हैं। उम्मीद है कि जल्द उनकी गिरफ्तारी होंगी। सीओ प्रशांत सिंह बताते हैं कि इस मामले में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। संभव हुआ तो आरोपियों पर गैंगेस्टर व रासुका तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें