फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-3 अस्पताल बनेगा जेएन मेडिकल कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज जल्द ही एल-3 श्रेणी का अस्पताल बन जाएगा। इसके लिये शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन स्तर से जल्द ही घोषणा हो सकती है। एल-3 अस्पताल बनने के बाद यहां कोविड सर्जरी, डायलिसिस, डिलीवरी व कोविड बच्चों का उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन

जेएल मेडिकल कालेज अब तक एल-2 श्रेणी का अस्पताल है। यहां फिलहाल कोविड मरीजो के लिए वेंटीलेटर व आक्सीजन सप्ताई की व्यवस्था है। कोविड मरीजों की निरंतर बढ़ती संख्या के चलते यहां सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जल्द ही इस अस्पताल को एल-3 श्रेणी का अस्पताल बनाने की तैयारी है। एल-3 श्रेणी का अस्पताल बनने के बाद यहां कोविड मरीजों की सर्जरी हो सकेगी। डायलिसिस का इंतजाम हो जाएगा। यहां तक कि कोविड पाजीटिव महिला की डिलीवरी भी करायी जा सकेगी। यदि कोई बच्चा कोविड लक्षणों के साथ पैदा होता है तो उसका भी उपचार कराया जा सकेगा। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है।
शासन द्वारा जेएन मेडीकल कॉलेज को एल-3 अस्पताल घोषित किया जा सकता है। इसे देखते हुए मेडीकल कॉलेज में एक अतिरिक्त 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय एल-2 अस्पताल घोषित होने के कारण वहां जनरल ओपीडी नही चल रही है। इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं कि मलखान सिंह जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, समस्त सीएचसी एवं समस्त निजी अस्पताल मरीजों को नियमित रूप से देखें। यदि मरीज को भर्ती करना आवश्यक हो तो भर्ती करें, यदि भर्ती करने के पश्चात मरीज की हालात में कोई सुधार नही होता है तो उसे आवश्यकतानुसार उच्चस्तर के मेडिकल सेंटर पर रैफर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज छेरत के 3 मई से अनुपस्थित चल रहे चार वार्ड ब्वाय, चार स्वच्छकार व एक एलटी कर्मचारी को नोटिस जारी करने के आदेश हो गये हैं। डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने स्पष्ट कहा कि यदि उत्तर संतोषजनक न हो तो सभी की सेवाएं समाप्त कर नई भर्ती प्रक्त्रिस्या शुरू की जाय। इस मामले में प्रभारी अधिकारी कोरोना कन्ट्रोल रूम ने डीएम को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें