फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के मासूम ने कोरोना को किया पराजित

विज्ञापन
कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जाते बच्चे पर फूलों की वर्षा करते कर्मचारी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गोंडा के कैथवारी गांव का चार वर्षीय बच्चा सहित तीन लोगों ने कोरोना को पराजित कर घर वापसी की है। अतरौली स्थित कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड से तीन लोग रोग मुक्त होकर घर लौटे हैं। इसमें गोंडा के कैथवारी गांव का चार वर्षीय बच्चा के अतिरिक्त दातावली के 36 वर्षीय एवं इगलास के सीतापुर के 24 वर्षीय युवक शामिल हैं। ये लोग क्रमश: 23, 21 एवं 22 मई को संक्रमित पाए जाने पर अतरौली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए थे। सीएचसी अतरौली के अधीक्षक डॉ. कुलदीप ने बताया कि अब आइसोलेशन में 24 मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन

छेरत क्वारंटीन से 20 लोग डिस्चार्ज
अलीगढ़। कोरोना वायरस से संबंधित रिपोर्ट निगेटिव आने पर छेरत स्थित राजकीय होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज क्वारंटीन सेंटर से 20 लोगों को माला पहनाकर घर विदा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह माहुर ने सभी लोगों ने मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने एवं हाथ धोते रहने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. इस्कंद, अरविंद कुमार, पवन सक्सेना, सचिन, प्रवीण, विपिन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें