फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिची रिच एवं मिल्क बार रेस्टोरेंट से रसगुल्ला एवं पेस्ट्री का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को महानगर के प्रतिष्ठित रिची रिच एवं मिल्क बार रेस्टोरेंट समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इनमें छैना का रसगुल्ला, पेस्ट्री आदि शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रतिष्ठान स्वामियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने एवं मात्र होम डिलीवरी तक सीमित रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि रविवार को रिची रिच स्वीट्स मेडिकल रोड, मिल्क बार रेस्टोरेंट मैरिस रोड, कृष्णा डेयरी जीटी रोड, सोनू प्रोवीजन स्टोर एटा चुंगी, एबीसी बेकर्स रसलगंज का दौरा किया गया। इस दौरान रिची रिच स्वीट्स से छैना रसगुल्ला, मिल्क बार से पेस्ट्री, कृष्णा डेयरी से दूध, सोनू प्रोवीजन से मसाले एवं एबीसी बेकर्स से ब्रैड आदि का नमूना भरा गया। सभी दुकानदारों को बासी आइटम न बेचने, प्रतिष्ठानों के सामने गोला बनाकर उपभोक्ताओं को सामान देने, अपने प्रतिष्ठान में किसी को बैठाकर न खिलाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें