फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेडिकेटेड मेडिकल टीम के साथ 50 मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने घर-घर मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने को लगाई गईं टीमों के साथ अब मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी है। 43 सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सात प्रभारी मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने मुख्य फोकस पुराने शहर पर रखा है। स्वास्थ्य विभाग की 3500 टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान जुकाम, बुखार एवं खांसी के मरीजों के सैंपल लिये जाएंगे। स्क्रीनिंग का काम रविवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए एक बार फिर जिले की हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य टीमों के साथ राजस्व, पुलिस, आशा, एएनएम, विकास, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम को इस काम में लगाया गया है। तहसीलों में एसडीएम इस टीम के इंचार्ज होंगे। वहीं, शहर में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम इस व्यवस्था को अपने-अपने क्षेत्र में संभालेंगे। स्क्रीनिंग के दौरान किसी में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। वहीं, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, अस्थमा आदि रोगों से ग्रसित हाई रिस्क मरीजों को चिन्हित कर इनकी अलग से प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इनकी विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें