31 मई तक प्रस्तावित लॉक डाउन 4.0 के खुलने के बाद ट्रेनों के चलने की राह देख रहे लोगों को अभी और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, सरकार लोकल ट्रेनों जैसे ईएमयू ट्रेनों को चलाने के लिए अभी तैयार नहीं है।
अधिकारी भी इस पक्ष में सहमति जता रहे हैं। रेलवे का मानना है कि अगर, इन ट्रेनों को चलाया जाता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना कठिन हो जाएगा। हर लोकल स्टेशन से सवारियों को लेकर चलने वाली इन ट्रेनों में भीड़ आम दिनों में ही बहुत अधिक रहती है। लॉक डाउन के बाद लोग वाहनों की बजाय ट्रेनों का अधिक सहारा लेंगे। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक ईएमयू ट्रेनों को लेकर कई तरह की विभाग में बात हो रहीं हैं। संभावना यही है कि इनको अभी कुछ समय और बंद रखा जाएगा। बाकी जैसा भी फरमान मंत्रालय की ओर से आएगा, उसका पालन कराया जाएगा।