फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से लौटे श्रमिकों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
श्रमिक ट्रेन से उतरने के बाद लाइन में लगे लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुंबई से लौटे प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रदेश के साथ ही अलीगढ़ में भी हड़कंप मचा हुआ है। गुजरात और महाराष्ट्र से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को लेकर जिला प्रशासन अधिक सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने इन श्रमिकों की निगरानी को टीम बनाई हैं। वहीं, 14 दिन होम क्वारंटीन की अवधि में लगातार इनका हाल चाल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, अलीगढ़ में भी 164 श्रमिक मुंबई और 600 के करीब गुजरात से लौटकर आए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अब तक कई दर्जन प्रवासी श्रमिक कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को लेकर पूरा एहतियात बरता जा रहा है। निगरानी टीम बनाकर उन पर निगाह रखी जा रही है। जरूरत होने पर सैंपलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें