महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाग की एक 65 साल की महिला की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला के संबंध में किसी ने पुलिस को उसकी कोरोना संक्रमित होने के चलते मौत होने की सूचना दे दी। इससे जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मगर, बाद में स्थिति स्पष्ट हो गई कि महिला की मौत बीमारी से हुई है।
इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक चंद्रकला (65) पत्नी हरिओम सिंह की पिछले पांच माह से तबियत खराब चल रही थी। निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी मौत हो गई। पड़ोसी ने पुलिस को कोरोना से मौत होने की खबर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पूछताछ के आधार पर स्थिति स्पष्ट कर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।