भाजपा लॉकडाउन के दौरान भी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा खंड स्नातक क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रदेश के 11 प्रत्याशियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी एवं स्नातकों की समस्याओं को प्रत्याशियों ने उठाया।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जनवरी 1999 के अध्यादेश से पूर्व नियुक्ति तिथि वाले सभी शिक्षकों के अद्यतन विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली एवं उन शिक्षकों को मानदेय की अविलंब घोषणा, 1986 के कर्मचारियों के संबंध में केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के साथ वेतन विसंगतियों, आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारियों की स्थायी सेवा नियमावली, अधिवक्ताओं के लिए मानदेय की घोषणा, सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों के सम्मान-स्वाभिमान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर अविलंब सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।