फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मियों से मारपीट पर सिविल लाइंस थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीनाक्षी पुल के नीचे सोमवार रात को सैनिटाइजिंग का काम कर रहे नगर निगम के संविदा सफाईकर्मियों संग चार पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, उन्हें थाने ले जाया गया। इस घटना की सूचना पर नगर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सिविल लाइंस थाने पर पहुंच गए। उन्होंने थाना घेर लिया और सफाई कर्मियों को छोड़ने व आरोपी पुुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइंस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मचारी हर्ष और सागर निवासी नौरंगबाद छावनी, गली-5, गांधी पार्क ने बताया कि वह मीनाक्षा पुल के नीचे सैनिटाइजिंग का काम कर रहे थे। तभी सादा वर्दी पहने दो और उनके साथ वर्दी में दो पुलिसकर्मी लैपर्ड बाइक लेकर आए। आरोप है कि चारों नशे में थे। उन्होंने आते ही मारपीट कर दी। विरोध करने पर वह थाने पर ले गए। मामले की जानकारी संघ के पदाधिकारियों को दी गई।
सूचना पर जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधे भूूरी, भाजपा महानगर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल चेतन सहित दर्जनों लोग थाने पर पहुंच गए। प्रदीप भंडारी ने थाना पुलिस से सफाई कर्मियों को छोड़ने और आरोपी पुुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इधर, सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस कर्मियों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें