फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों में खांसी, बुखार, जुखाम के मरीजों के लिए हो अलग ओपीडीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब जिलाधिकारी ने प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक संचालक डॉक्टरों से मदद की अपील की है। जिलाधिकारी ने इन सभी को अपने यहां खांसी, जुकाम, बुखार जैसे वायरल रोगों के मरीजों के लिए अलग ओपीडी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को आदेशित किया है। इसके साथ ही इनके संबंध में जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को इनके बारे में सूचना देना आवश्यक नियम बना दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक अधिकांश लोग लॉकडाउन के चलते सामान्य खांसी-जुकाम या बुखार की दवा लेने सरकारी अस्पतालों के बजाय अपने पास के ही क्लीनिक या अस्पताल में पहुंच रहे हैं। हो सकता है कि इनमें से किसी को कोरोना के लक्षण हों, जिसे उक्त प्राइवेट डॉक्टर समझ न पाए और वह कोरोना संदिग्ध अन्य लोगों में भी लक्षण फैला दे। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी अस्पताल या क्लीनिक में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले मरीजों को देखने के लिए डॉक्टरों को अलग व्यवस्था करनी होगी। सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। अगर, किसी में इस प्रकार के लक्षण हैं तो उसकी ट्रैवल हिस्ट्री, संपर्क में आए लोगों आदि की जानकारी रजिस्ट्रर में नोट करके जिला कोरोना कंट्रोल रूम में दर्ज कराने की जिम्मेदारी डॉक्टर की होगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें