फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में दंपती की पीट - पीटकर हत्या

विज्ञापन
सर्वेश देवी। फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव देवसैनी में सोमवार देर शाम नाली विवाद में एक पक्ष ने हमलावर होकर दंपती को पीट - पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दंपती के तीन बच्चे भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। देर रात घटना की इस खबर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के मूल में दो वर्ष पुरानी रंजिश मुखर हुई है। पूर्व में मृतक पक्ष पर आरोपी पक्ष की महिला की हत्या का आरोप लगा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवसैनी के अनुसूचित जाति के 50 वर्षीय जोगेंद्र अपनी बीमार 45 वर्षीय पत्नी सर्वेश देवी को अस्पताल से छुट्टी कराकर गांव लेकर आ रहे थे। तभी गांव में घुसते ही नाली की टूटी पुलिया पर गिरने पर विवाद हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने हमलावर होकर लाठी - डंडों तथा कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि सर्वेश व उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सर्वेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हुई थी । सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार घटना पुरानी रंजिश में जुड़ी हुई है। अभी तहरीर का इंतजार है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जोगेंद्र पाल। फाइल फोटो- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें