थाना क्षेत्र के गांव ककौला में रविवार दोपहर खेत में फसल की सिंचाई कर रहे किशोर की करंट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ककौला निवासी छोटे (16) पुत्र हरीसिंह खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। खेत में विद्युत खंभा गढ़ा है। खंभे में आ रहे करंट की चपेट में छोटे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद