फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रंजिश में प्रतिभा कॉलोनी में हुई फायरिंग, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कॉलोनी में मंगलवार की रात एक घर के बाहर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान किसी के गोली तो नहीं लगी, मगर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग कर हमलावर धमकाते हुए चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

बताया गया है कि कॉलोनी के ही श्रीपाल सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ लोगों से उनकी कॉलोनी में रंजिश है। इसी रंजिश में रात बाइक सवार हमलावरों ने उनके दरवाजे पर तमंचे से फायरिंग की है। हमलावरों ने एक-एक कर चार राउंड फायर किए हैं। एक गोली श्रीपाल सिंह के दरवाजे में लगी है। इस दौरान कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया और तमाम लोग वहां आकर घटना देखने लगे, जिन्हें देख हमलावर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी में घटना को कैद पाया है। वहीं तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें