फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन सामग्री ढोने वाले 5 ओवरलोड ट्रकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को संभागीय परिवहन विभाग, खनन विभाग व पुलिस टीम ने लोधा में अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी, एसडीएम गभाना भावना, सीओ गभाना मोहसिन खान ने खनन सामग्री ढोने वाले ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान पांच ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान वाहन चालक अपने-अपने ट्रकों से उतरकर भाग गए। इन वाहनों का जीपीएस लॉक कर दिया गया, इसके कारण वाहनों को सीज नहीं किया जा सका। खनन विभाग द्वारा 80-80 हजार के चालान किए गए। एक अन्य कार्रवाई में एआरटीओ प्रवर्तन और टीआई कमलेश कुमार ने अनफिट एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 6 एंबुलेंस को सीज किया। वहीं 8 का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें