फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबे पड़ाव से हाथरस अड्डा तक चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, कई जगह विरोध

विज्ञापन
तिक्रमण हटवाने पहुंचे सहायक नगर आयुक्त से नोकझोंक करते होटल के संचालक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को दुबे का पड़ाव चौराहे से हाथरस अड्डा तक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान टीम को कई जगह विरोध झेलना पड़ा और नोकझोंक भी हुई। मगर टीम पीछे नहीं हटी और कुछ जगह चेतावनी देकर काम चलाया गया। गंभीरपुरा में सड़क पर बनाया गया दरवाजा तक जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ता सुबह ही दुबे पड़ाव चौराहे पर पहुंच गया। जहां सब्जी बाजार में नाले के बाहर से अतिक्रमण हटाए गए। जबकि एक जगह पक्का अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया।
दुबे पड़ाव में भाजपा महानगर युवा मोर्चा पदाधिकारी के होटल के बाहर सड़क पर अवैध पार्किंग ेहटाने की चेतावनी दी। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। बाद में टीम मानिक चौक पुलिया, मदार गेट से हाथरस अड्डा पहुंची। जहां एक शराब ठेके के बाहर अतिक्रमण हटाने पर विरोध और नोकझोंक हुई। यहां नाले की कीचड़ निकाल कर रखी दी गई। हाथरस अड्डा पर भी दुकानदारों ने विरोध किया कि कुछ को छोड़ा क्यों जा रहा है। इसी बीच गंभीर पुरा में पार्षद नरेंद्र की शिकायत पर सड़क पर बनाया गया दरवाजा ध्वस्त कर दिया । अभियान के दौरान दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। टीम में अवर अभियंता अमरीश वर्मा, एसएफआई रमेश चंद सैनी, रामजी लाल, प्रवर्तन दल सूबेदार अशोक कुमार शर्मा, मुनेश पाल सिंह, हवलदार विजय पाल सिंह, किशोर कुमार शर्मा, करण सिंह धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र नादर, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मोहन सिंह साथ थे।
विज्ञापन

जमालपुर में नहीं हटा अतिक्रमण, फिर चलेगा अभियान
जमालपुर में चेतावनी के बावजूद पूर्व पार्षद यामीन खां और फुटपाथ एसोसिएशन के नत्थू खां ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। यहां फिर से अभियान चलाया जाएगा। कुछ जगह अतिक्रमण फिर किया गया है। वहां भी अभियान चलाया जाएगा और जुर्माना किया जाएगा।
25 को ऊपरकोट से अभियान
25 मई को देहली गेट चौराहे से शाहजमाल की ओर अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर इलाके से आवाज आई कि आखिर नगर निगम ऊपरकोट पर अभियान क्यों नहीं चलाता। इसे लेकर नगर निगम पीआरओ एहसान रब ने बताया कि 25 मई के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब उस दिन अब्दुल करीम चौराहे से ऊपरकोट होकर देहली गेट और शाहजमाल तक अभियान चलेगा।
6 किलो पॉलिथीन की जब्त, जुर्माना
अलीगढ़। नगर निगम के एसएफआई की टीम ने बुधवार को लालडिग्गी व रामघाट रोड पर 12 गन्ना जूस विक्रेताओं पर गंदगी करने के कारण 56 सौ रुपये का जुर्माना किया है। वहीं 6 किलो पॉजिथिन भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें