फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सेंट फिदेलिस स्कूल के बच्चों को लाने और ले जाने वाली दो बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने शनिवार को स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने रामघाट रोड पर दो दर्जन वाहनों के चालान किए। थाना हरदुआगंज में 4 वाहनों को सीज कराया। इन वाहनों में दो बस भी शामिल हैं, जो सेंट फिदेलिस स्कूल के बच्चों को लाने और ले जाने का कार्य करती थीं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि बस संख्या यूपी81 सीटी 6384 का फिटनेस अक्टूबर में खत्म हो गया था। वहीं दूसरी बस संख्या यूपी 81 सीटी 1304 का भी फिटनेस और बीमा मई 2020 से समाप्त हो गया था। दोनों बसों को थाना हरदुआगंज में बंद किया गया। अभियान के दौरान पनेठी व पिलखना मार्ग पर भी अवैध रूप से संचालित बसों व ऑटो रिक्शा के चालान काटे गए। आरटीओ के डी सिंह गौर ने बताया कि अवैध स्कूली बसों के संचालन को गंभीरता से लेते हुए वाहनों के परमिट के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें