फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सूरज ने उगली आग, पारा पहुंचा 44 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रिकार्ड तोड़ गर्मी का सिलसिला जारी है। ऐसा लग रहा है कि जैसे सूरज आग उगल रहा है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। दोपहर में सड़कें और बाजार सूने रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों का सिलसिला मार्च से ही शुरू हो गया था। सुबह से ही तापमान चढ़ने लगा। दोपहर को सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाएं शूल की तरह चुभने लगीं। तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटकते नजर आए। कुछ लोगों ने पानी की बोतल खरीद कर गला तर किया। शहर में कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा ठंडे पानी की प्याऊ लगवाई गई थीं। रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क बस स्टैंड, अतरौली अड्डा, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, तस्वीर महल आदि स्थानों पर ठंडी प्याऊ से पानी पीकर लोगों ने प्यास बुझाई। भीषण गर्मी में लोग छांव ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें