फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : अव्यवस्था पर भारी पड़ी आस्था

विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते महादेव के भक्त। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले की काफी फोर्स अन्य जनपदों में तैनात होने का असर कांवड़ यात्रा के दौरान साफ दिखा। महाशिवरात्रि के मौके पर पुलिस प्रशासन की तरफ से काफी अव्यवस्था थी। जिस पर कांवड़ियों की आस्था भारी रही। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात न होने से लोग अपने वाहनों को रूट से इधर-उधर निकाल रहे थे। इस वजह से कई बार कांवड़ियों को रुकना पड़ जाता था। अगर पुलिस फोर्स होता तो कांवड़ियों के रूट पर किसी वाहन को चलने नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर लगातार राजघाट, रामघाट, नरौरा घाट और नरवर घाट से श्रद्धालु कांवड़ लेकर शहर, देहात, मथुरा, हाथरस, सादाबाद, दाऊजी आदि क्षेत्रों में स्थानीय मंदिरों की ओर निकल रहे थे। रामघाट रोड का एक तरफ का हिस्सा कांवड़ियों और उनकी राहत के लगे शिविरों के चलते घिरा हुआ था। ऐसे में सभी वाहन सड़क की दूसरी तरफ चल रहे थे। लेकिन बीच-बीच में बिना किसी रोकटोक के लोग अपने वाहनों को भीड़ में घुसा देते, जिससे कांवड़ियों को चलने में काफी परेशानी होती। कई जगहों पर तो कांवड़िए और वाहन चालकों में विवाद भी हुआ। अगर पुलिस फोर्स तैनात होती तो कांवड़ियों का रूट सुरक्षित रहता। गनीमत रही कि फोर्स के अभाव में कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। अगर होता तो उसे संभालने के लिए भी रिजर्व में फोर्स की कमी रहती। खासकर शहर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर सबसे ज्यादा समस्या थी। पुलिस के अभाव में बजरंग दल और अन्य समाजसेवियों ने यातायात व्यवस्था संभाली। तब जाकर हालात सामान्य हुए।

सासनी गेट चौराहे पर कांवड़ियों की व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी व आरएसएस के कार्यकर्ता।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें