फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ऐंठे डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा के किसान संग सपा शासन काल में अलीगढ़ में डेढ़ लाख रुपये की ठगी हुई। अब उसे रुपये वापस मांगने पर पीटा भी जा रहा है। यह आरोप है शहर के एक सपा नेता के करीबी पर। इस मामले में सोमवार को एसएसपी दफ्तर में एसपी देहात से शिकायत की गई है, जिस पर सिविल लाइंस पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहपऊ के गांव महरारा निवासी प्रदीप यादव पुत्र हरीशंकर ने एसपी देहात को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2015 में मैरिस रोड वाले नवाब साहब के यहां देहली गेट के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई। बातचीत में उसने अपना परिचय व अपने नेताजी के लखनऊ में रिश्तों को लेकर रॉब गालिब किया। इस पर वह उसकी बातों में आ गया और उसने लेखपाल भर्ती में अपने नेताजी के जरिये भर्ती कराने का भरोसा देते हुए सात लाख रुपये मांगे। इस पर उसने अपनी दो बीघा जमीन बेचकर नवाब साहब आदि के सामने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए। इसके बाद आज तक उसकी नौकरी तो नहीं लगी। मगर जब भी उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे टहलाया गया और कुछ समय पहले दो बार में उसके एकाउंट में 7 हजार रुपये डाले गए। इसके बाद फिर कोई संपर्क नहीं हुआ। 11 अक्तूबर को वह किसी काम से शमशाद मार्केट गया था। वहां उसे आरोपी मिल गया। उसने रुपयों की डिमांड की तो उल्टा उसे मारपीट कर यह कहते हुए धमकाया गया कि अगर शेष साढ़े पांच लाख रुपये नहीं दिए तो तुझे काट देंगे और तेरी लाश तक का पता नहीं लगने देंगे। इसके बाद पीड़ित थाने गया। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। एसपी देहात ने मामले में जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें