टीटीई बनकर ट्रेन में लूट करने का आरोपी।
- फोटो : CITY OFFICE
नई दिल्ली-कानपुर रूट की सुपरफास्ट ट्रेनों में टीटीई बनकर चेकिंग के नाम पर लूट करने वाले एक शातिर को जीआरपी ने सोमवार को जंक्शन के माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से सात हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि नौ अक्टूबर में ऊंचाहार एक्सप्रेस में हुई लूट को उसी ने अंजाम दिया था।
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक, लुटेरे की पहचान राजेश उर्फ राजू गुप्ता पुत्र नरेंद्र निवासी मोहल्ला तात्याटोपे, मंगलपुर, कानपुर देहात के तौर पर हुई है। नौ अक्टूबर की रात ऊंचाहार एक्सप्रेस में बिहार के लखीसराय निवासी चूड़ी कारोबारी फंटूस कुमार और उसके साथी से टीटीई बनकर लूट की थी। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। शातिर पर सात मुकदमे पूर्व में भी फिरोजाबाद, कानपुर, लखनऊ आदि के जीआरपी थानों में दर्ज थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रजनीश कुमार, दिवाकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल मवेंद्र कुमार कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।