कोहरे के कारण रविवार को डाउन लाइन की लिच्छवी और महानंदा एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं, अप लाइन की गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे, नार्थ-ईस्ट स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ढाई घंटे, बलिया आनंद बिहार एक्सप्रेस चार घंटे, संगम एक्सप्रेस छह घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे, मगध एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चलकर जंक्शन पर पहुंचीं।
डाउन लाइन की महाबोधि साढ़े पांच घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। यात्री ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रा रद्द कर घर लौट गए। इधर, रात्रि में चलने वाली रोडवेज बसों का भी यही हाल है। टूटी खिड़कियां, विंड शीट के न होने से यात्रियों सर्द हवा आने से ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।