फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सरकारी जमीन पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, लगाया अपना बोर्ड

Tue, 17 Nov 2026 04:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सरकारी जमीन को अपनी बताकर उस पर प्लॉटिंग करने का मामला सामने आने पर अलीगढ़ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को वार्ड 24 देवसैनी में गाटा संख्या 309 स्थित ऊसर भूमि की पैमाइश कराई।
विज्ञापन
अतिक्रमण ध्वस्त करता बुलडोजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी जमीन को अपनी बताकर उस पर प्लॉटिंग करने का मामला सामने आने पर अलीगढ़ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड 24 देवसैनी में गाटा संख्या 309 स्थित ऊसर भूमि की पैमाइश कराई। जांच में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। साथ ही जमीन पर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से शिकायत की थी कि देवसैनी में नगर निगम की करीब 252 हेक्टेयर ऊसर भूमि पर स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर पीताम्बर और सर्वेश देवी की ओर से अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को जांच और जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। 
मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव संपत्ति विभाग के राजस्व निरीक्षक चौब सिंह, राम प्रकाश सिंह और प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने जमीन की पैमाइश कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया। इसके बाद नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए मौके पर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड भी लगाया गया। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है। इस पर कब्जा करने या अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी अथवा विवादित जमीन पर भूखंड खरीदने से पहले उसके दस्तावेज की जांच जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें