फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू में पीएम मोदी के संबोधन पर मुस्लिम जगत की भी निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत 22 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आनलाइन संबोधन पर दुनिया के मुस्लिम देशों की भी निगाहें लगी हुई हैं। एएमयू के ओल्ड ब्वायज, जो मुस्लिम देशों में रह रहे हैं, पीएम संबोधन के संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हैं।
विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 22 दिसंबर को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन केवल एएमयू नहीं, बल्कि दुनिया भर के मुस्लिम जगत की समस्याओं पर केंद्रित हो सकता है। मध्य पूर्व, दक्षिण एशियाई देश, पश्चिमी एशिया के देशों सहित वह देश जहां पर मुस्लिम हैं, वहां की स्थिति पर केंद्रित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मोदी जो संबोधन देंगे, उसमें विकसित देश खासतौर से यूरोपीय व अमेरिका में रहने वाले मुस्लिमों के दुनिया में योगदान को भी रेखांकित किया जा सकता है।
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में फंड मैनेजर रहे डॉ. फ्रैंक इस्लाम पहले ही मोदी के संबोधन को लेकर खासा उत्साह दिखा चुके हैं और उन्होंने विश्वविद्यालय के इस कदम का स्वागत भी किया है। माना जा रहा है कि एएमयू को मुस्लिम शिक्षा जगत में केंद्रीय स्थिति हासिल है। इसलिए यहां पर कही गई एक-एक बात का मुस्लिम जगत पर बहुत असर होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुस्लिम समुदाय को यहां से एक संदेश देने की भूमिका का भी चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिर्फ एनआईसी के लिंक पर होगा पीएम का संबोधन
अलीगढ़। एएमयू में 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन आनलाइन हो रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ई-आमंत्रण पत्र जारी किए हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन केवल राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से लिंक हासिल करके सुना जा सकेगा। अन्य किसी एप, वेबसाइट या आन लाइन माध्यम से लिंक हासिल नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें