अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सर सैयद हाउस में एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान से जुड़ी चीजें देखीं। एएमयू प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एक साथ दो डिग्री पाठ्यक्रमों पर चर्चा की।
रविवार को थाईलैंड का एक प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल थाईलैंड की राजदूत पट्टराट होंगटोंग ने थाईलैंड और एएमयू के बीच पाठ्यक्रम को लेकर सामंजस्य बनाने पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की। कई मसलों पर बातचीत हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य स्ट्रेची हॉल में थाईलैंड स्टूडेंट एसोसिएशन के दावत पर पहुंचे।
छात्रों ने उनके सम्मान में कार्यक्रम किया। सदस्यों ने यूनिवर्सिटी की ऐतिहासिक इमारतों को मोबाइल और कैमरे में कैद किया। साथ ही इन इमारतों के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान थाईलैंड के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच प्रतिनिधिमंडल के साथ आई चिकित्सकों की टीम ने की। इस मौके पर डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी, विवि के पीआरओ उमर पीरजादा मौजूद रहे।