अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा के बाद वहां का माहौल थोड़ा गरमाया हआ है । एक छात्र नेता की अगुवाई में कुछ छात्रों ने 70वें गणतंत्र दिवस से पहले विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। जिसके बाद से यहां पर बबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है ।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकालने ओर मंदिर बनवाने की मांग के विरोध में हादी हसन हॉल में देर रात तीन हिन्दू छात्रों के साथ समुदाय विशेष के छात्रों ने मारपीट की। पीड़ित छात्रों ने संबंधित थाने में मारपीट के खिलाफ तहरीर दी है ।
ज्ञात हो कि छात्र नेता अजय सिंह के साथ मिलकर कुछ छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी । जिसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा मच गया था । इस मामले में विश्वविद्यालय के प्राक्टर ने छात्र नेता को नोटिस भेजकर लिखित में जवाब मांगा था । इस मामले में एक स्थानीय बीजेपी के विधायक का नाम जुड़ने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है ।