फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के जनसंचार विभाग और जेएन मेडिकल को मिला टॉप फाइव में स्थान

विज्ञापन
प्रो तारिक मंसूर। एएमयू वीसी - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू के कई विभागों और कॉलेजों को देश की प्रमुख पत्रिका द्वारा अपने वार्षिक रैंकिंग में उच्च स्थान प्रदान किया है। विश्वविद्यालय के जन संचार विभाग को 2020 के रैंकिंग में देश के सभी जन संचार संस्थानों में चौथे स्थान पर  आैर जेएन मेडिकल कॉलेज को अपने वर्ग में पांचवें स्थान पर रखा गया है, जो गर्व का विषय है।
विज्ञापन


यह महत्वपूर्ण है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का मास कम्युनिकेशन विभाग गत कई वर्षों से लगातार प्रगति कर रहा है और इसके कई छात्रों ने प्रिंट और टीवी मीडिया में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। विभाग के बुनियादी ढांचे में काफी वृद्धि हुई है तथा विभाग में तीन कैमरा स्टूडियो और फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम ऑडिटोरियम के निर्माण के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई है। 

पिछले कुछ महीनों में जेएन मेडिकल कॉलेज कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एल-2 स्तर के अस्पताल में प्रोन्नत हो गया है। इसके साथ मेडिकल कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विकास हुए हैं। इनमें वायरोलॉजी लैब और प्लाज्मा थेरेपी मशीन की स्थापना के साथ ही कार्डियोलॉजी विभाग में डीएम कोर्स का आरंभ शामिल है। इसके अलावा, पहले से ही प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एमसीएच पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है।  
विज्ञापन



हाल ही में, देश के शिक्षा मंत्री  रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जेएन मेडिकल कॉलेज में परीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया जो विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे में एक और महत्वपूर्ण वृद्धि है। इस रैंकिंग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय को कानून शिक्षा के सभी संस्थानों में छठा स्थान दिया गया है। जबकि सामाजिक कार्य विभाग को नवां स्थान दिया गया है। वहीं, देश के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज को 28वां स्थान मिला है।


रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय में शिक्षण और अनुसंधान के उच्च स्तर को प्रमाणित करती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने रैंकिंग के लिए कई मानदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे विश्वविद्यालय के बारे में जनता की राय में और सुधार होगा।  

यह विश्वविद्यालय समुदाय के लिए हर्ष का विषय है और यह हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। एएमयू ने पिछले कुछ वर्षों में अपने बुनियादी ढांचे, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, पाठ्यक्रम संशोधन और अनुसंधान में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन के कारण अपनी गुणवत्ता में सुधार किया है। नए शिक्षा सत्र में और सुधार की उम्मीद है। - प्रोफेसर तारिक मंसूर, कुलपति, एएमयू

अगर बजट हो समान तो एएमयू और ऊंचा छूएगा आसमान  
देश की प्रमुख पत्रिका के सर्वे में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग को देश में चौथा और जेएन मेडिकल कॉलेज को देश में पांचवां स्थान प्राप्त होने पर डॉक्टर, शिक्षक और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। मेडिकल कॉलेज के आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हमजा मालिक कहते हैं कि रैंकिंग में हम से ऊपर आए संस्थानों के मुकाबले अगर हमें भी उतना ही बजट मिलने लगे तो हमारी रैंकिंग और ऊपर बढ़ जाएगी।   
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जेएन मेडिकल कॉलेज को देश के अंदर पांचवां स्थान हासिल हुआ है। यह तभी संभव हुआ है कि यहां पर शैक्षिक दक्षता, प्लेसमेंट, ढांचागत सुविधाएं आदि का शानदार स्तर बरकरार है। उन्होंने कहा कि अभी भी रैंकिंग में सुधार की बहुत गुंजाइश है। रैंकिंग में पहले स्थान पर आए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस दिल्ली का वार्षिक बजट 3800 करोड़ रुपये है। जब कि जेएन मेडिकल कॉलेज का बजट 26 करोड़ रुपये है। इसी तरह दूसरे स्थान पर आए किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज का बजट 300 करोड़ रुपये है । तीसरे और चौथे स्थान पर आए बीएचयू और जेएनएमसी पांडिचेरी का बजट भी 300 और ढाई सौ करोड़ रुपये है। इस तरह बेहद कम बजट में जेएन मेडिकल कॉलेज ने अपने शानदार प्रदर्शन को कायम रखा है। यह खुशी की बात है। अगर बजट में बढ़ोतरी की जाती है तो जेएन मेडिकल कॉलेज देश में नंबर वन हो सकता है।  

 एएमयू पूरे विश्व में अपनी शिक्षा और संस्कार के लिए प्रसिद्ध है। मैं इस सफलता पर सभी छात्रों शिक्षकों और सभी स्टाफ को बधाई देता हूं ।  -जॉनी फॉस्टर ,संगीत शिक्षक, एएमयू 

 एएमयू के एकेडमिक एक्सीलेंस का कोई जोड़ नहीं है। यहां पर विश्व स्तर का शोध होता है और यहां पर हुआ शोध पूरे विश्व के जर्नल में प्रकाशित होता है। रैंकिंग में उचित स्थान पाने के लिए सभी शिक्षक, डॉक्टर, छात्र बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन

  -प्रो. लियाकत अली राव, पूर्व चेयरमैन, भूगर्भ विज्ञान विभाग एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें