फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षा 1, 6 और 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

Thu, 15 Feb 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अपने स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क के प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 11 मार्च है और विलंब शुल्क के साथ 18 मार्च है।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अपने स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा नियंत्रक ने बतायाय कि बिना विलंब शुल्क के प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 11 मार्च है और विलंब शुल्क के साथ 18 मार्च है।

ऐसे भरें फॉर्म
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को https://oaps.amuonline.ac.in/login पर सबसे पहले Sign Up पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन बच्चे के बारे में जानकारी देनी होगी। ऑनलाइन फॉर्म में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अपनी मेल आईडी और एक पासवर्ड भरना होगा। जिसके बाद Register पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद Sign In पर जाकर अपनी वहीं मेल आईड और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। उसके बाद पूरा ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म भरने के लिए ये हैं जरूरी

  • बच्चे की कलर फोटो सफेद बैकग्राउंड की स्केन कॉपी जेपीजी 200 केबी तक
  • हस्ताक्षर जेपीजी 200 केबी तक
  • उल्टे हाथ के अंगूठे का निशान जेपीजी 200 केबी तक
  • ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • फीस के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, डेविट और क्रेडिट कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता की जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें