- 40 सीएनजी फोर व्हीलर छोटे कचरा टिपर- 3.95 करोड़
- 130 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर छोटे कचरा टिपर - 7.13 करोड़
- 10 सीएनजी खुले डंपर - 1 करोड़
- 8 खुले हाइवा डंपर टिपर ट्रक - 3.77 करोड़
- 1 रोड स्वीपिंग मशीन - 70 लाख रुपये
- 20 खुले डंपर - 2 करोड़ रुपये
- 2 स्काई लिफ्ट (स्ट्रीट लाइटों के लिए) 41.19 लाख रुपये
निजी कंपनियों को दिए जाएंगे वाहन
नगर निगम द्वारा 19 करोड़ रुपये से खरीदे गए ये वाहन सुखमा और अर्बन कंपनी को दिए जाएंगे। इसको लेकर भी नगर सफाई मजदूर संघ में रोष है। संगठन के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी कहते हैं कि जब वाहन निजी कंपनियों को ही ऑपरेट करने हैं तो वाहन खरीद पर पैसा भी कंपनियों का खर्च होना था। पैसा नगर निगम खर्च कर रहा है और वाहनों का संचालन निजी कंपनियां करेंगी। यह बेहद गंभीर मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए।