फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नगर निगम को मिला धनीपुर मंडी की सफाई का जिम्मा, बनेंगी 20 नई दुकानें, टिनशेड, चबूतरा, शौचालय

Sun, 08 Sep 2024 05:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंडी को साफ-सुथरा बनाने के लिए मंडी प्रशासन ने इसका जिम्मा नगर निगम को दे दिया है। मंडी में साफ-सफाई, फाॅगिंग आदि पर सालाना 12 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंदगी का दंश झेल रहे धनीपुर अनाज मंडी की सफाई का जिम्मा अब नगर निगम को मिल गया है। इसके साथ ही मंडी में 20 नई दुकानों का निर्माण होगा। चार पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। मंडी में किसानों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


मंडी को साफ-सुथरा बनाने के लिए मंडी प्रशासन ने इसका जिम्मा नगर निगम को दे दिया है। मंडी में साफ-सफाई, फाॅगिंग आदि पर सालाना 12 लाख रुपये खर्च होंगे। मंडी सचिव रामकुमार यादव ने बताया कि अभी तक यहां सफाई का जिम्मा निजी कंपनी पर था। जिस पर चार लाख रुपये सालाना खर्च होता था। फिर भी मंडी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त थी। 

मंडी सचिव रामकुमार यादव ने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए शाैचालय, टिनशेड, चबूतरा आदि का निर्माण होगा। गोरखपुर, बनारस के बाद अलीगढ़ तीसरा शहर है जहां नगर निगम को अनाज व सब्जी मंडी की सफाई की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें