फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की दीवार, अंदर बैठा परिवार बाल-बाल बचा

Sun, 08 Sep 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। भारी बारिश में मकान गिरने की सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मकान का मौका मुआयना नहीं किया।
विज्ञापन
बारिश में गिरी मकान की दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गोंडा मार्ग स्थित गांव नगला भगत में 7 सितंबर दोपहर दो बजे के करीब भारी बारिश में एक मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। घर के अंदर बैठे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। दीवार गिरने की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम और राजस्व विभाग को दी। 

विज्ञापन


गांव नगला भगत निवासी जयप्रकाश पचौरी पुत्र आनंद ने बताया कि बारिश में अचानक मकान की दीवार गिर पड़ी। गनीमत रही कि मकान के अन्दर बैठे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं बराबर में स्थित अशोक कुमार पचौरी के मकान की दीवार भी गिर गई। परिवार के लोग घर के अन्दर बैठे हुए थे। बारिश में मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। भारी बारिश में मकान गिरने की सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मकान का मौका मुआयना नहीं किया। बारिश में मकान की दीवार गिरने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें