नालियों में तेजाब बहाने की शिकायत पर अलीगढ़ नगर निगम ने कार्रवाई की है। अजय बैटरी वाले को भविष्य में नालियों में तेजाब नहीं बहाने की सख्त हिदायत दी, साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ नगर निगम ने नालियों में तेजाब बहाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को गांधी नगर में अजय बैटरी वाले पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। वार्ड संख्या 60 में रहने वाले शिकायतकर्ता मनोज कुमार शर्मा ने नालियों में तेजाब बहाए जाने की शिकायत नगर आयुक्त से की थी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच की। इस दौरान अजय बैटरी वाले को भविष्य में नालियों में तेजाब नहीं बहाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।