फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री संदीप सिंह की शादी: अलीगढ़ में हल्दी-मेहंदी, मढ़ौली में गूंजे मंगल गीत, देखिए वीडियो

Sun, 22 Nov 2026 12:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 25 नवंबर तक राज पैलेस में गीतों का दौर चलेगा। 26 नवंबर को दिल्ली में शादी और 27 नवंबर को रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन
मढ़ौली में गीत-संगीत, थिरकती महिला, पैसे उबारतीं प्रेमलता वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी की तैयारियों के क्रम में पैतृक गांव मढ़ौली में शनिवार शाम से मंगल गीतों की शुरुआत हो गई। दिन में अलीगढ़ में हल्दी और मेहंदी की रस्म होने के बाद शनिवार शाम छह बजे से रात नौ बजे तक गांव मढ़ौली में शादी के पारंपरिक गीत गाकर पांच दिवसीय गीतों के शुरूआत हो गई। महिलाओं ने लोक नृत्य कर खुशियां मनाईं।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री के दादा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीपक जलाकर की गई। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। गांव के बुजुर्गों ने बाबूजी को याद किया और उनके आशीर्वाद से ही शादी की रस्मों की शुरुआत होने की बात कही। कार्यक्रम में कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी और पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा की मौजूदगी में महिलाओं ने शादी के गीत गाए और नृत्य किया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से दूल्हों को बधाई दी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गांव में पूजन आदि किया गया और मंगल गीतों के बाद बताशे-लड्डू वितरित कर महिलाओं को शादी की खुशी में उपहार दिए गए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह भी गांव के बुजुर्गों के पास काफी देर बैठे और शादी-विवाह में होने वाली विभिन्न पारंपरिक रीति-रिवाजों की बात कर उन्हें निभाने की शुरुआत की। उन्होंने बुजुर्गों से कहा कि शादी में पुरानी मान्यताओं और परंपराओं को पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से निभाया जाएगा। पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने कहा कि मढ़ौली हमारा गांव है, यहां बाबूजी की तमाम यादें हैं। बाबूजी के पैतृक घर से पांच दिन के गीतों की शुरुआत की गई है। इसके अलावा पूर्वज और दई-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। बाग पर भी पूजन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह शादी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की खुशी है। मढ़ौली से शुरू होकर अगले पांच दिनों यानी 25 नवंबर तक राज पैलेस में मंगल गीतों और पारंपरिक रस्मों का दौर चलेगा, जिसमें गांव की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। 26 नवंबर को दोनों भाईयों की दिल्ली में शादी होगी और 27 नवंबर को रात आठ बजे रिसेप्शन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें