फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चालक को धक्का मार ऑटो ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे के नजदीक शुक्रवार रात को दो बदमाश एक चालक से उसका ऑटो लूटकर भाग गए। चालक ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया। मगर, वह हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने थाना पुलिस को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामगोपाल निवासी हरनारायण, सासनी गेट ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार को पाल रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कंपनी बाग चौराहा के पास खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी वहां दो युवक आए और उसे तेजी से धक्का मार दिया। इससे वह गिर पड़ा। जब तक कुछ समझ पाता, बदमाश ऑटो को भगा ले गए। उनका काफी दूर तक भागते हुए पीछा किया। शोर भी मचाया। मगर, रात होने के चलते कोई राहगीर भी मदद को आगे न आया। थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर थाना गांधी पार्क मणिकांत शर्मा ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं। उनमें मिले फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें