फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में संपर्कियों की सैंपलिंग को 24 टीमें तैनात

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्कियों की सैंपलिंग न होने पर जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने ब्लाकवार 24 टीमों को तैनात किया है। 12 कोर टीमों में एमओआईसी और नायब तहसीलदार और 12 ही पर्यवेक्षण टीमों में अधिशासी अधिकारी व तहसीलदार शामिल किए गए हैं। सभी टीमें अपने-अपने एसडीएम के माध्यम से एडीएम प्रशासन को हर शाम पांच बजे तक दिनभर में की गई सैंपलिंग की रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि छर्रा, बिजौली, अकराबाद, अतरौली, हरदुआगंज, लोधा, जवां, इगलास, गोंडा, खैर, टप्पल और चंडौस ब्लाक में टीमों को तैनात किया गया है। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क वालों की सैंपलिंग कराने की जिम्मेदारी इन टीमों की होगी। देहात में सैंपलिंग के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर डिप्टी सीएमओ डा. दुर्गेश कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें