नगर निगम के मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि हिंदू- मुस्लिम के नाम पर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस - प्रशासन से मांग की है कि वह ऐसे लोगों को चिन्हित करें और उन्हें जेल भेजने का काम करे। मेयर शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की हुकूमत भी नहीं चाहती है कि अलीगढ़ का माहौल खराब हो। ऐसे में जो लोग शहर के अमन - चैन और भाईचारे को बिगाड़ना चाहते हैं उन पर पाबंदी लगाई जाए। मेयर ने कहा कि शहर की 300 साल पहले बनी जामा मस्जिद को लेकर एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत जवाब मांगा और उस जवाब को तोड़ - मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
नगर निगम ने इसको लेकर अपना पक्ष भी रखा है। मेयर ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती पर शहर के अमन- चैन व भाईचारे की फिक्त्रस् न करने व धार्मिक स्थल को तोड़ने का आरोप लगाया है। मेयर ने कहा कि शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।
मेयर ने सवाल किया कि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ आखिर क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा है ? । चंद लोग शहर का माहौल लगातार बिगाड़ने की फिराक में है। दो दिन पहले ं एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पूर्व मेयर एक आरोपी की पिटाई करा रहीं थीं। ऐसे में पुलिस प्रशासन की क्या भूमिका रह जाएगी ? जब लोग खुद ही न्याय देने लगेंगे।