अलीगढ़-मथुरा रोड पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लगभग 75 फीसदी सड़क बन चुकी है। कुछ जगहों पर सीसी रोड, कुछ स्थानों पर सड़क की मोटाई बढ़ाने का काम हो रहा है। हाथरस मोड़ मथुरा से पहले बिचपुरी चौकी के आगे कई स्थानों पर सड़क को सीसी किया जा रहा है। 24 करोड़ रुपये के बजट से इस सड़क का निर्माण हो रहा है।
इस सड़क को सात मीटर की पूर्ववत चौड़ाई में ही बनाया गया है। सड़क के किनारों को ठीक करने का काम अभी बाकी है। पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि अगस्त तक काम पूरा होने की उम्मीद है। बीच में बारिश अधिक होने से काम में व्यवधान हुआ है। गौर हो कि कई वर्षों से इस सड़क पर बड़ा निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सड़क की मरम्मत जरूर होती रहती है। इस बार इस सड़क को पूरा नया रूप दिया जा रहा है। जिससे अलीगढ़ से मथुरा के सफर वाहन सवारों को बड़ी राहत मिल रही है। जहां जहां काम हो रहा है वहां थोड़ी असुविधा जरूर हो रही है।
पहले चरण में किमी नंबर 23 से 29 तक सड़क बनाई गई
दूसरे चरण में हंटरबाग से अलीगढ़ शहर तक 14 किमी पर काम हुआ
तीसरे चरण में 15 से 39 किमी का काम कराया गया है
किमी नंबर 29 से 42 तक अलग अलग टुकड़ों में काम जारी
33 किमी रोड लगभग तैयार हो चुका है, सफेद पटटी पड़नी हैं
34 से 42वें किमी पर शुद्धीकरण कर रोड को 10 सेमी तक मोटा किया
17,18,19,20 नंबर किमी एरिया में शुद्धीकरण कर सड़क मोटी की गई
2 किमी का टुकड़ा सासनीगेट से हंटरबाग नगर निगम सीमा में आ रहा
अलीगढ़ मथुरा रोड को जल्द ही पूरा किया जाएगा। ये लगभग 24 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। मरम्मत का कुछ काम शेष है, इसको जल्द ही पूरा किया जाएगा।
संजीव पुष्कर, एक्सईएन।