फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार करोड़ रुपये का कारोबार निगलने को तैयार कोरोना महामारी

Sat, 14 Mar 2020 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सालाना पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का हार्डवेयर व ताला कारोबार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। निर्यातक विदेश ही नहीं देश के अन्य शहरों की यात्राएं भी रद्द करा रहे हैं। नए ऑर्डर आने बंद हो गए हैं। पुराने ऑर्डर कैंसिल होने लगे हैं। पेमेंट आने में भी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


हार्डवेयर व ताला अलीगढ़ की पहचान है। हार्डवेयर तो दुनिया के कई देशों में निर्यात होता है। नेपाल और श्रीलंका सहित कुछ देशों में ताला निर्यात होता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल व आर्टवेयर आदि का भी निर्यात कई देशों में होता है। कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया को चपेट में ले लिया है। इसकी वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पहले मेडिकल आपातकाल घोषित किया गया। अब इसे महामारी घोषित किया गया है। इसके चलते कई देशों ने वीजा देना बंद कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। भय के माहौल में लोग विदेश ही नहीं बल्कि देश के दूसरे प्रदेशों की यात्राएं स्थगित कर रहे हैं।
विज्ञापन


नए ऑर्डर नहीं मिल रहे और पुराने ऑर्डर रद्द हो रहे हैं। हवाई यात्रा, ट्रेन व बस में यात्रा करने और होटल में जाने से लोग कतरा रहे हैं। दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है।अप्रैल में कतर और बहरीन जाना था। कोरोना वायरस के कारण वहां से वीजा जारी नहीं किया जा रहा है। ऑर्डर कैंसिल होते दिख रहे हैं। घरेलू कारोबार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। - प्रवीण गुप्ता, निर्यातक

रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता व दिल्ली के लिए निकलना था। एयर टिकट कैंसिल कराने पड़े। पेमेंट आना मुश्किल है। अप्रैल में कैलिफोर्निया जाना था, उसे भी रद्द कर दिया। - चेतन पांडेय, उद्यमी

व्यापार के सिलसिले में दक्षिण भारत जाना था। हालात को देखते हुए यात्रा स्थगित कर दी है। स्थिति ऐसी हो गई है कि पेट्रोल-डीजल का भाव गिरने का लाभ उद्यमी नहीं उठा पा रहे हैं। - सुनील दत्ता, उद्योगपति

दुबई में ऑफिस है। बच्चे हाउस अरेस्ट वाली स्थिति में है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कुछ देशों में स्थिति बहुत खराब है। हार्डवेयर, ताला, इलेक्ट्रिकल एवं आर्टवेयर इंडस्ट्री को बहुत नुकसान होने की आशंका है। - दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, निर्यातक

ताला व हार्डवेयर ओडीओपी में शामिल है। सरकार की मंशा प्रोडक्ट को विदेशों तक पहुंचाना है। कोरोना वायरस से सब कुछ ठहर गया है। नोएडा, जोधपुर सहित अन्य स्थानों के इवेंट स्थगित कर दिए गए हैं। - श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें