फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ आए कल्याण लखनऊ रवाना

Wed, 07 Jun 2017 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर आये राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह दिल्ली से अलीगढ़ आए और यहां से लखनऊ रवाना हो गए। यहां से उनके नाती एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह उनके साथ चले गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार के दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को अचानक कल्याण सिंह का आना और नाती को साथ लेकर लखनऊ जाने पर कई तरह के कयास शुरू हो गए हैं। 

धनीपुर हवाई पट्टी पर कल्याण सिंह का राजस्थान का स्टेट प्लेन सुबह 11 बज कर 10 मिनट पर पहुंचा था। तकरीबन 15 मिनट तक वह हवाई पट्टी में बने गेस्ट हाउस में ठहरे और फिर लखनऊ के लिए चल दिए। 12.05 बजे वह लखनऊ पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान हवाई पट्टी पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पर छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह,अतरौली से भाजपा नेता भारत भूषण, इंद्रपाल सिंह, महेश लोधी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कल्याण सिंह दिल्ली में जोधपुर हाउस में ठहरे थे और वहां से डोमेस्टिक एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचे। जहां से उनका स्टेट प्लेन अलीगढ़ के लिए उड़ा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें