फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 800 करोड़ से होगा अलीगढ़ जंक्शन का कायाकल्प, एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगी तमाम सुविधाएं

Sat, 11 Mar 2023 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ स्टेशन को 800 करोड़ रुपये की लागत से संवार कर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। जहां एयरपोर्ट की तर्ज पर तमाम सुविधाएं होंगी। तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल सुविधाओं को परखने के लिए शुक्रवार को सांसद सतीश गौतम ने अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य संजय सिंह एवं उत्तर मध्य रेलवे और प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ अलीगढ़ जंक्शन का निरीक्षण किया। सांसद निर्माणाधीन इमारत में आईं दरारें एवं पैदल पुल की टाइल्स टूटी देख भड़क गए। उन्होंने साफ किया कि निर्माण कार्यों में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। घटिया निर्माण की जांच कराएंगे। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टेशन को इस तरह से संजाया-संवारा जाए कि अलीगढ़ की कला-संस्कृति और विरासत का दीदार हो। विकास के पथ पर आगे बढ़ते शहर की झलक भी लोगों को मिल सके। सांसद ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, नवनिर्मित पैदल पुल, निर्माणाधीन द्वितीय प्रवेश द्वार, इमारत आदि का जायजा लिया। पैदल पुल के रैंप की चौड़ाई बढ़ाने, रैंप पर लगी टाइल्स को सही कराने, स्टेशन की खूबसूरती को बेहतर करने के उद्देश्य से द्वितीय प्रवेश द्वार के पास बनी दीवार को और ऊंचा करने का निर्देश दिया।

निर्माणाधीन इमारत की गुणवत्ता की जांच कराते हुए उसे और भी बेहतर करने की बात कही। करीब एक घंटे तक सांसद ने हरेक प्लेटफार्म पर जाकर वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों संग घंटों मंथन
सांसद ने कलेक्ट्रेट सभागार में रेलवे स्टेशन पर करीब 800 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों को लेकर अफसरों के साथ करीब ढ़ाई घंटे की बैठक की। जिसमें हरेक बिंदु पर गहनता से मंथन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि अलीगढ़ स्टेशन को प्रयागराज मंडल के स्टेशन पुनर्विकसित कार्यक्रम के तहत विकसित किए जाने के लिए रेलवे बोर्ड ने चयनित किया है। इन कार्यों की समीक्षा सीधे रेल मंत्री द्वारा की जा रही है। आधारभूत संरचना के कार्यों जैसे पैदल पुल का निर्माण, लिफ्ट, एस्केलेटर, अलीगढ़-दाउद खां के मध्य तीसरी लाइन एवं रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण, अलीगढ़ - हरदुआगंज रेल फ्लाईओवर, गाजियाबाद-दादरी चौथी लाइन समेत अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

नगर निगम भी करेगा सहयोग

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने भी स्टेशन एवं उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव रखे। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी मुद्दों पर संयुक्त रूप से विचार विमर्श कर कार्य योजना तैयार करने एवं निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद सतीश गौतम ने बरछी बहादुर दरगाह के पास हो रहे अवैध कब्जे को हटाने सहित अन्य मांगे रखीं। बैठक का संचालन उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन ने किया। यहां उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह, रेलवे परामर्श समिति के शिवनारायण शर्मा, संजय पंड़ित, राजकुमार शम्मी, दैनिक यात्री संघ के अरविंद तिवारी, सपना पासवान आदि मौजूद रहे।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा स्टेशन
अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि अलीगढ़ स्टेशन को 800 करोड़ रुपये की लागत से संवार कर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। जहां एयरपोर्ट की तर्ज पर तमाम सुविधाएं होंगी। तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। मास्टर प्लान के मुताबिक पूरे रेलवे स्टेशन को चरणबद्ध तरीके से पूरा होने में चार साल से जयादा का वक्त लगेगा। स्टेशन की भव्यता और खूबसूरती देखते ही बनेगी। रेलवे रोड एवं सेंटर प्वाइंट साइड की इमारत के साथ अलग-अलग एंट्री गेट बनाए जाएंगे। पूरे परिसर को खूबसूरत एवं आकर्षक बनाया जाएगा। यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें