फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और एक गर्भवती महिला संक्रमित, जनपद में कुल 11 मरीज

Sat, 25 Apr 2020 03:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एनेसथीसिया डॉक्टर और एक गर्भवती महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


इसी के साथ अलीगढ़ में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि यह संक्रमित डॉक्टर उसी बिल्डिंग में रहते हैं जहां शुक्रवार को एक डॉक्टर पॉजिटिव पाई गई थीं।

डॉक्टर के परिवार के 11 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मालूम हो कि जनपद में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए भुजपुरा, उस्मानपाड़ा, नीवरी अलहदादपुर और शाहजमाल इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, थाना पुलिस को निर्देश दिए थे कि इन इलाकों में किसी भी हालत में लोगों की चहलकदमी न हो। केवल आपात स्थिति में ही लोगों को घरों से निकलने की अनुमति दी जाए।

जिलाधिकारी ने एसएसपी के माध्यम से थाना पुलिस को आदेशित किया कि वह बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। किसी भी अराजक तत्व को लोगों के बीच जाकर उनको भड़काने का काम न करने दिया जाए। ऐसे सभी लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में सुसंगत धाराओं में पाबंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें