दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण वार्षिक चुनाव में बृहस्पतिवार को हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर जगदीश सारस्वत 482 मतों से व महासचिव पद पर देवेंद्र पाल सिंह 446 मतों से विजयी घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने जलूस के साथ जोशीला स्वागत किया।
निर्वाचन अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव व महासचिव संजय पाठक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगदीश सारस्वत को 1148 मत प्राप्त हुए। कैलाश बाबू गुप्ता को 666, संतोष कुुमार वशिष्ठ को 114 व लक्ष्मण सिंह को 90 मत मिले। महासचिव पद पर देंवेद्र पाल सिंह को 878, उमेश सिंह को 432, अनूप कौशिक को 411, हरेंद्र चौहान को 397 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार को 790, प्रियदर्शन शर्मा को 725, प्रमोद गौड़ को 565 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा को 830, जवाहर लाल को 690, संजय सहगल को 467 मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद चेतन कुमार को 1377 व हरिओम शर्मा 683, संयुक्त सचिव पद पर देव प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रकाशन रामवीर सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर राजकुमार शर्मा को विजयी घोषित किया गया है।
मतगणना के दौरान दिन भर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव परिणाम जानने को जमे रहे। विजयी घोषित होने पर वे खुशी से झूम उठे। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया और जलूस निकाला।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश सारस्वत ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान को कायम रखने के लिए वे अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं के हित में जरूरत पड़ी तो वे कोई भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। बार-बैंच के बीच मधुर संबंधों को कायम रखते हुए वादकारियों के हित में लंबित वादों के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश कुुमार सिंह, महासचिव संजय पाठक, चंद्रमणी कौशिक, नरेंद्र देव वशिष्ठ, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, गोपाल सिंह राणा, उमेश पाठक, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, अविनाश तिवारी, सुहैल उस्मानी, चंद्रशेखर सिंह, चंद्राशु पाठक, भुवनेश कुुमार, विजय कुमार, इस्लाम खान, बीनू गुप्ता, विजय पाल सिंह यादव, बिट्टू पाठक, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।