पला रोड के हार्डवेयर कारोबारी वीरेंद्र गिरि ने बताया कि होली के त्योहार पर डिमांड के अनुसार माल तैयार नहीं करा सके थे। अक्सर त्योहार तथा अन्य सीजन में ऐसा होता है। सेंटर प्वाइंट के मूर्ति कारोबारी सुशील मित्तल बताते हैं कि दीपावली और शादी के सीजन में डिमांड बढ़ती है, लेकिन मजदूरों के अभाव में पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता। ऊपरकोट के ताला कारोबारी अबरार हुसैन कहते हैं कि ताले की वैरायटी बढ़ने के बाद कुशल कारीगरों की जरूरत बढ़ी है। पिछली बार ईद पर मजदूरों के अभाव में बाजार की डिमांड पूरी नहीं कर सके थे।
आंकड़े
- 26 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं जिले में
- 05 लाख कर्मचारी हैं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत
- 01 लाख कुशल कर्मचारियों की है जरूरत
- 07 हजार रुपये न्यूनतम वेतन अलीगढ़ में
- 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतन एनसीआर में
इन मशीनों पर कार्य करने वालों की जरूरत
जिले की फैक्टरियों में सबसे ज्यादा मांग सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल्ड लैथ मशीन), वीएमसी (वर्टिकल मिलिंग मशीन), रोबोटिक मशीन, कंप्यूटर डिजाइनिंग मशीन, पावर प्रेस समेत अन्य मशीनों को चलाने वाले कुशल कारीगरों की है।
आगरा रोड स्थित राठी हॉस्पिटल से लेकर हाथरस अड्डा तक औद्योगिक क्षेत्र फैला हुआ है। यहां अधिकांश इकाइयां हार्डवेयर, डोर फिटिंग आदि की हैं। 500 औद्योगिक इकाइयां इस क्षेत्र में हैं।
ताला नगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन
यहां पर अधिकांश इकाइयां हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक गुड्स की हैं। निर्यातक इकाइयां भी हैं। 1200 भूखंड इस औद्योगिक क्षेत्र में हैं। 600 भूखंड पर औद्योगिक इकाइयां सक्रिय हैं।
औद्योगिक आस्थान निर्माता विकास समिति, आईटीआई रोड
यह क्षेत्र किशोर नगर से लेकर आईटीआई रोड पर मात मंदिर तक फैला हुआ है। यहां पर ताला हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक गुड्स का निर्माण होता है। 250 औद्योगिक इकाइयां इस क्षेत्र में कुल हैं। 250 इकाइयों में ही जेनरेटर लगे हुए हैं।