फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 18 साल वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण समेत अन्य चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही वोटर बढ़ाने समेत अन्य कामों में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए पुनरीक्षण कार्य निरंतर चल रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि बूथों के संभाजन के उपरांत नये मतदेय स्थलों के अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावली तैयार की गयी है। विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 1 नवंबर 2021 को होगा। प्रकाशन अवधि 01 नवंबर 2021 से 30 नवंबर तक होगी। विशेष अभियान 7, 13, 21 एवं 28 नवंबर को चलेगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने न प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी विधान सभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का एक-एक सेट एक नवंबर को सभी जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जायेगा। बीएलओ की सूची भी उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर विधायक शहर संजीव राजा, विधायक कोल अनिल पाराशर समेत समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल समेत अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें