फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डेंगू से बचना है तो मच्छरों को नहीं पनपने देना है

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का समय मच्छर जनित रोगों के लिए अनुकूल होता है। बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि मच्छरों को पनपने ही न दिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में अभी डेंगू के दो व मलेरिया के जनवरी के अब तक 20 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें, मच्छरों से बचाव करे, बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर को दिखाकर ही जांच व उपचार कराएं ।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और यह दिन में काटता है। डेंगू की बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर द्वारा काटे जाने पर फैलती है। सामान्यत: डेंगू बीमारी ज्वार के रूप में उत्पन्न होती है। उचित इलाज न होने पर इससे जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

इस बीमारी से ग्रसित लोगों को अचानक तेज बुखार, कमर, जोड़ों व सिर में असहनीय दर्द होता है। इस रोग में जी मचलाना व उल्टी आना और शरीर में छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं। इससे बचने के लिए छत व घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
सप्ताह में एक बार अपने कूलर, बाल्टी, टब व टंकी आदि का पानी खाली कर इन्हें सूखा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी के बर्तनों व टंकी आदि को ढक कर रखना चाहिए और इसके अलावा घर के आसपास के गड्ढों को भी मिट्टी से भर देना चाहिए। साथ ही पानी भरे रहने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या इंजन से निकला हुआ तेल डाल देना चाहिए ताकि वहां मच्छर न पनप सके। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
डेंगू के लक्षण :
- अचानक सिर में तेज दर्द के साथ बुखार आना।
- मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पीछे दर्द होना।
- जी मिचलाना, उल्टी आना।
- गंभीर मामलों में मुंह, नाक व मसूड़ों से खून आना।
- त्वचा पर चकत्ते उभरना।
बचाव के उपाय:
- डेंगू का संदेह होने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
- पानी के भरे हुए बर्तन को ढक कर रखें।
- हर सप्ताह कूलर को खाली करके सुखाने के बाद प्रयोग में लाएं।
- पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहने।
- प्लेटलेट्स चढ़ाने में शीघ्रता ना करें।
- घर और आसपास में पानी जमा ना होने दें।
- मच्छर रोधी क्रीम व क्वायल आदि का प्रयोग करें।
22 अगस्त को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस
जिले में अगस्त माह में 21 तारीख को रविवार होने के चलते खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन 22 तारीख को होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि परिवार नियोजन से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर नि:शुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाता है जहां दंपत्ति को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के साथ जरूरत होने पर उनकी काउंसिलिंग की जाती है। लेकिन इस बार रविवार के होने के कारण अगस्त माह में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन 22 अगस्त को होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें