फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हॉकी : फाइनल मैच में एएमयू ने आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी को हराया

Sun, 03 Jul 2022 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
विज्ञापन
विशाखापट्नम के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्केट हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की टीम ने जीत दर्ज की है। फाइनल में एएमयू ने आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी, विशाखापट्नम को 10-1 गोल हरा दिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में छह टीमें खेल रही थीं। तीन पूल में दो-दो टीमें थीं। पहले मैच में एएमयू ने एनटीआर को 8-2 गोल से हराया। इसके बाद बंगलूरू यूनिवर्सिटी को 7-3 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में कोचीन यूनिवर्सिटी केरल को 8-3 गोल से हराकर एएमयू ने फाइनल का टिकट कटाया।
फाइनल में एएमयू ने मेजबान आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी विशाखापट्नम को हरा दिया। टीम को जिताने में अमान उल्लाह फारूकी (भारतीय टीम के गोलकीपर), संतोष, टी मोहसिन, असहाब अहमद की उल्लेखनीय भूमिका रही। विजेता एएमयू टीम को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीवीजीडी प्रसाद रेड्डी ने कप प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विजेता टीम के सदस्य
एएमयू टीम के कैप्टन असहाब अहमद, संतोष जीएम, टी मोहसिन, अमान उल्लाह फारूकी, हारिस मुईन, आरिज आफताब, मुकुल कुमार, आदिल रियाज, राहिल खान, सुहैल अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें