फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हैबिटेट सेंटर को मिली विद्युत सुरक्षा-फायर एनओसी, अब किराये पर स्थान देने के लिए रेट होंगे तय

Sat, 04 Feb 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एनओसी न मिलने के कारण अब तक इसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम शिफ्ट नहीं हो पा रहा था और न इसमें किराये पर स्थान देने के लिए रेट तय हो पा रहे थे। मगर हैरानी की बात है कि इनके बिना यहां दो बड़े आयोजन जरूर करा दिए गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने स्व.कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर को अब आकर विद्युत सुरक्षा व फायर की एनओसी मिल गई है। यह एनओसी काफी पहले ही मिल जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए स्मार्ट सिटी अधिकारियों की लेटलतीफी जिम्मेदार है। यहां दो दो बड़े आयोजन बिना एनओसी के हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लालडिग्गी तिराहा पर हैबीटेट सेंटर बनाया गया है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। सबसे खास बात है कि आनन-फानन इसका शुभारंभ कराया गया। जब शुभारंभ हुआ, तब इस भवन का विद्युत संयोजन तक जारी नहीं हुआ था। पिछले माह अमर उजाला द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर विद्युत संयोजन आनन फानन में किया गया। अब इस भवन को विद्युत सुरक्षा व फायर की एनओसी भी जारी कर दी गई है। 

एनओसी न मिलने के कारण अब तक इसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम शिफ्ट नहीं हो पा रहा था और न इसमें किराये पर स्थान देने के लिए रेट तय हो पा रहे थे। मगर हैरानी की बात है कि इनके बिना यहां दो बड़े आयोजन जरूर करा दिए गए। नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र बताते हैं कि हैबीटेट सेंटर को सभी तरह की एनओसी मिल गई हैं। बहुत जल्द इसमें कार्यालय व व्यापारिक गतिविधियां शुरू कराई जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी जीएम कार्यमुक्त, नए डीजीएम तैनात
स्मार्ट सिटी के जीएम व डीजीएम ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों पदों पर तैनात अधिकारी पिछले सप्ताह कार्यमुक्त कर दिए गए। इनमें से जीएम पद पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। हां, डीजीएम पद पर गिरीश कुमार की तैनाती की गई है। जीएम पद पर भी सक्षम व्यक्ति की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें