परिवहन विभाग ने टिकट मूल्य भुगतान के लिए क्यूआर कोड आधारित यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा दी है। यात्री किसी भी यूपीआई एप-पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे, भीम एप आदि के जरिए टिकट ले सकेगें।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर अब और भी सुगम होगा। मुसाफिर डिजिटल माध्यम से टिकट का भुगतान कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने टिकट मूल्य भुगतान के लिए क्यूआर कोड आधारित यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा दी है। यात्री किसी भी यूपीआई एप-पेटीएम, गूगल-पे, फोन-पे, भीम एप आदि के जरिए टिकट ले सकेगें।
विज्ञापन
बसों में एंड्रॉयड आधारित आधुनिक टिकटिंग मशीनें परिचालकों को उपलब्ध कराईं गई हैं। मशीनों में यूपीआई विकल्प उपलब्ध है, जिसका प्रयोग करने पर टिकटिंग मशीन की स्क्रीन पर एक डायनमिक क्यूआर कोड डिस्प्ले होता है। यात्री अपने मोबाइल फोन की पेमेंट एप के माध्यम से इस कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकते हैं।
रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि इस सुविधा से बस परिचालकों को भी यूपीआई माध्यम का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यूपीआई के माध्यम से अधिक किराया लेने वाले परिचालकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे डिजीटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा, फुटकर पैसों की समस्या से निजात मिलेगी।