जीआरपी द्वारा पकड़े गए मोबाइल चोर जिनके पास से डेढ़ लाख रुपए की कीमत के 17 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं?
- फोटो : CITY OFFICE
जीआरपी ने दो चोरों को पकड़ कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपये की कीमत के लगभग 17 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में 18 वर्षीय बिट्टू कुमार पुत्र धर्मदास निवासी नंगला नाई थाना सासनी जिला हाथरस और 20 वर्षीय मुनेश पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी ग्राम डौढा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपी बिट्टू ने बताया कि वह और उसका साथी मुनेश एक साथ मिलकर काफी दिनों से चोरी सहित दूसरे अपराध कर रहे हैं। कभी दिल्ली, कभी अलीगढ़ तो कभी हाथरस जंक्शन से ट्रेनों में चढ़ते थे और मौका मिलते ही सोये हुए यात्रियों के मोबाइल चोरी करके टूंडला, इटावा या कानपुर सेंट्रल पर उतर जाते थे।
इसी तरह कानपुर सेंट्रल से वापस आते समय फिर से मौका देख कर यात्रियों के मोबाइल चुराते थे। चोरी के सभी मोबाइलों को मुनेश को दे देता था। मुनेश मोबाइल मैकेनिक है, वही मोबाइल के बदले में पैसे दे देता था। मुनेश इन मोबाइलों को बेचता नहीं था बल्कि इनके पार्ट्स को दूसरे ग्राहकों के मोबाइलों को ठीक करने में प्रयोग करता था। अभी तक हम दोनों पकड़े नहीं गए थे।
इनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 60/21 धारा 414 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी/बांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा/इटावा हरिश्चद्र के पर्वेक्षण में प्रभारी थाना जीआरपी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हाथरस से इनको गिरफ्तार किया है।